फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Approval of bus route from Shahtalai to AIIMS Bilaspur

Bilaspur News: शाहतलाई से एम्स बिलासपुर के लिए बस रूट को मंजूरी

Thu, 17 Jul 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Approval of bus route from Shahtalai to AIIMS Bilaspur
बुहाड़-मल्होट-मरोत्तन-बागछाल पुल होते एम्स पहुंचेगी बस
विज्ञापन

लंबे समय से लोग बस रूट की उठा रहे थे मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से शाहतलाई से एम्स बिलासपुर के लिए बस रूट को मंजूरी मिल गई है। यह बस शाहतलाई से बुहाड़-मल्होट-मरोत्तन और बागछाल पुल होते हुए एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। लंबे समय से लोग इस रूट पर बस चलाने की मांग कर रहे थे।

उपमंडल झंडूता के लोगों के लिए परिवहन निगम ने बड़ी राहत प्रदान की है। अब लोगों को एम्स पहुंचने के लिए बसें बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। झंडूता क्षेत्र होते हुए बस सीधा एम्स बिलासपुर पहुंचेगी। यह पहला मौका है जब नवनिर्मित बागछाल पुल से कोई बस रूट शुरू होगा। अक्तूबर 2024 में परिवहन निगम से अन्य विभागों के साथ मिलकर बागछाल पुल से बस रूट चलाने के लिए ट्रायल किया था, लेकिन फिर भी काफी समय तक बस रूट शुरू नहीं हो पाया था। लोगों का कहना था कि पुल तो बन गया, लेकिन यहां से बस रूट न होने से इसका अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि बागछाल पुल झंडूता क्षेत्र को फोरलेन से जोड़ता है। बस सुविधा न होने से क्षेत्र के लोगों को दूसरी ओर से या फिर किराये पर वाहन कर आना पड़ता है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों की बर्बादी होती है। एम्स के अलावा भी लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए यह बस रूट सहायक होगा। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को उठाया था। मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम के अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिए थे। विवेक कुमार ने बस रूट मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों की एक बड़ी मांग पूरी हुई है। अब एम्स और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को आसानी होगी। साथ ही पैसे और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed