फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Apply for admission in BBA, BCA courses in Ghumarwin College till 22nd

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में बीबीए, बीसीए कोर्स में दाखिले के लिए 22 तक करें आवेदन

Sat, 16 May 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 16 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in BBA, BCA courses in Ghumarwin College till 22nd
25 मई को होगी अभ्यर्थियों की परीक्षा, मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

29 मई को जारी होगा परिणाम, 4 जून को निकाली जाएगी पहली मेरिट सूची

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2026-27 के लिए बीबीए और बीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 25 मई को होगी। परीक्षा में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। दाखिले के लिए सभी आवेदन ऑफलाइन ही भरे जाएंगे। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12वीं किसी भी संकाय से उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। दाखिले के लिए अभ्यर्थी के 10वीं, 12वीं के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड सहित अन्य दस्तावेज लगाने जरूरी होंगे। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के कक्ष संख्या 104 से अपना प्रवेश प्रॉस्पेक्टस लेकर जरूरी दस्तावेजों के साथ भर सकते है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 29 मई को निकाला जाएगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 जून से 3 जून तक होगी। पहली मेरिट सूची 4 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। अभ्यर्थियों की फीस 4 जून से 6 जून तक ऑनलाइन जमा होगी। दूसरी मेरिट सूची 8 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। अभ्यर्थी 8 जून से 10 जून तक फीस जमा करवा सकते है। तीसरी मेरिट सूची 11 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। अभ्यर्थी 11 जून से 13 जून तक फीस जमा करवा सकते है। कॉलेज में बीबीए और बीसीए कोर्स में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed