फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Applications sought for PG in Bilaspur-Ghumarwin colleges

पीजी विषयों के लिए घुमारवीं में 24 व बिलासपुर कॉलेज में 30 तक करें आवेदन

Fri, 17 Sep 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Applications sought for PG in Bilaspur-Ghumarwin colleges
बिलासपुर। जिले के घुमारवीं और बिलासपुर कॉलेजों में पीजी विषयों के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। घुमारवीं कॉलेज में गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी विषय में एमएससी, अंगेजी व राजनितिक शास्त्र में एमए और एमकॉम कक्षा में आवेदन प्रक्रिया चलेगी। वहीं बिलासपुर कॉलेज में अंग्रेजी व अर्थशास्त्र में एमए, गणित, फिजिक्स व केमिस्ट्री में एमएससी व एमकॉम में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला के सिर्फ दो कॉलेजों में ही पीजी विषयों कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इस बार कोरोना के कारण पीजी विषयों के दाखिले में देरी हुई है। जिला के घुमारवीं कॉलेज में गणित व फिजिक्स में 40-40 सीटें, केमिस्ट्री, बॉटनी व जूलॉजी में 30-30 सीटें वहीं अंग्रेजी व राजनितिक शास्त्र में 30-30 सीटें और एमकॉम में 30 सीटों पर प्रवेश मिलेगा। डिग्री कॉलेज बिलासपुर में एमए अंग्रेजी व अर्थशास्त्र में 30-30 सीटें, एमकॉम में 30 और गणित, फिजिक्स व केमिस्ट्री में भी एमएससी की 30-30 सीटें भरी जानी है। इन सभी विषयों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

0
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदनकर्ता को सबसे पहले कॉलेज की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर एडमिशन के ऑप्शन पर क्लीक करना होगा। वहीं उसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लीक करके आवेदनकर्ता अपना नाम, पता व दस्तावेज अपलोड कर दाखिले का आवेदन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed