{"_id":"6ad8acc5a7fd988d48002a2c","slug":"applications-for-admission-to-classes-9-and-11-at-jawahar-navodaya-vidyalaya-open-until-the-22nd-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170389-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 22 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जवाहर नवोदय विद्यालय में नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 22 तक
Thu, 22 Oct 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
10 अप्रैल 2027 को होगी पार्श्व प्रवेश परीक्षा, 23 से 25 अक्तूबर तक आवेदन में सुधार का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा नौवीं और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा-2027 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को होगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में सुधार करने का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए 23 से 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन सुधार विंडो खुली रहेगी।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के प्रभारी प्राचार्य राकेश कटोच ने बताया कि सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी cbseitms.nic.in और कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए cbseitms.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 23 से 25 अक्तूबर तक उसमें सुधार किया जा सकेगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9418114501, 9872311414 और 8219844779 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।