{"_id":"69fc928f64e2661e9601812d","slug":"application-process-begins-for-bba-bca-courses-at-ghumarwin-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-159438-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में बीबीए, बीसीए कोर्स में आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में बीबीए, बीसीए कोर्स में आवेदन प्रक्रिया शुरू
Thu, 07 May 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 07 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई तक कर सकते हैं आवेदन
25 मई को होगी अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2026-27 के लिए बीबीए और बीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 25 मई को होगी।
परीक्षा में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। दाखिले के लिए सभी आवेदन ऑफलाइन ही भरे जाएंगे। कॉलेज में बीबीए कोर्स में 40 और बीसीए कोर्स में 50 सीटें हैं। महाविद्यालय में एचइआईएस के सदस्य सचिव डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12वीं किसी भी संकाय से उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। दाखिले के लिए अभ्यर्थी के 10वीं, 12वीं, आधार कार्ड, फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड सहित अन्य दस्तावेज की आवश्यकता है। दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के कक्ष संख्या 104 से अपना प्रवेश प्रॉस्पेक्टस लेकर जरूरी दस्तावेजों के साथ भर सकते है। आवेदन की आखिरी तिथि 25 मई तक निर्धारित की गई है। बीबीए समन्वयक डॉ. भूमेन्द्र जस्वाल ने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा, आधुनिक कंप्यूटर लैब्स, एलएएन एवं वाई-फाई कनेक्टिविटी, ई-लाइब्रेरी, ई-बुक्स एवं ई-जर्नल्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम और संचार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया।