{"_id":"6b0b225144627dce950d683c","slug":"appeal-dismissed-in-cheque-bounce-case-one-month-jail-term-upheld-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172683-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, एक माह की जेल बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, एक माह की जेल बरकरार
विज्ञापन
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घुमारवीं ने निचली अदालत का फैसला रखा बरकरार
91 हजार रुपये मुआवजा देने के भी आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ दायर अपील को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घुमारवीं की अदालत ने खारिज कर दिया है। अदालत ने आरोपी को निचली अदालत की ओर से सुनाई गई एक माह के साधारण कारावास और 91 हजार रुपये मुआवजे की सजा बरकरार रखी है।
मामला 86 हजार रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने कारोबार के लिए उससे 86 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम लौटाने के लिए 56 हजार और 30 हजार रुपये के दो चेक दिए, लेकिन बैंक में जमा करवाने पर दोनों चेक पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गए। कानूनी नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने धारा 138 के तहत मामला दर्ज करवाया।
आरोपी ने अदालत में रकम उधार लेने की बात स्वीकार की, लेकिन दावा किया कि वह पैसे लौटा चुका है और चेक सुरक्षा के तौर पर दिए थे। हालांकि, रकम लौटाने के समर्थन में कोई दस्तावेज या गवाह पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
निचली अदालत ने चार नवंबर 2024 को आरोपी को दोषी करार देते हुए 30 नवंबर 2024 को एक माह की जेल और 91 हजार रुपये मुआवजे की सजा सुनाई थी। आरोपी ने इस फैसले को चुनौती दी थी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. मोहित बंसल ने कहा कि आरोपी ने चेक पर अपने हस्ताक्षर स्वीकार किए हैं। परक्राम्य लिखत अधिनियम की धाराओं 118 और 139 के तहत चेक को देनदारी चुकाने के लिए जारी किए जाने की कानूनी धारणा बनती है। अदालत ने निचली अदालत के फैसले को सही मानते हुए अपील खारिज कर दी और आरोपी को आत्मसमर्पण कर सजा भुगतने के निर्देश दिए। फैसला 28 नवंबर 2026 को सुनाया गया।