फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   App will be made for online registration of patients in the district hospital

Bilaspur News: जिला अस्पताल में मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बनाए जाएगा एप

Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
App will be made for online registration of patients in the district hospital
बिलासपुर के बचत भवन में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी। स
एम्स बिलासपुर की तर्ज पर होगी सफाई व्यवस्था लागू
विज्ञापन


भर्ती मरीजों को सामान रखने के लिए बनाए जाएंगे लॉकर
मंत्री धर्माणी ने आरकेएस की बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अस्पताल में पंजीकरण प्रक्रिया को आसान करने के लिए जल्द ही एप बनाया जाएगा। इस एप पर लोगों को ऑनलाइन पर्ची बनाने की सुविधा मिलेगी। जिससे मरीजों को अस्पताल में लगने वाली लंबी कतार में खड़े होने से निजात मिलेगी। जिला अस्पताल में एम्स बिलासपुर की तर्ज पर सफाई व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं मरीजों को सामान रखने के लिए लॉकर भी बनाए जाएंगे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने क्षेत्रीय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की गर्वनिंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण भी मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के एक एप विकसित करें। जिससे आधी पर्चियां ऑनलाइन और आधी काउंटर पर जारी की जा सकें। ताकि मरीजों को अस्पताल की लंबी कतारों से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। अस्पताल प्रशासन सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें और एम्स की सफाई व्यवस्था को अपनाते हुए उसी तरह की व्यवस्था जिला अस्पताल में भी लागू की जाए। इसके अलावा अस्पताल के शौचालयों की मरम्मत के लिए मंत्री ने प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ताकि मरीज अपने आवश्यक सामान को सुरक्षित रख सकें। मरीजों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा वाटर फिल्टर लगाने के भी उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इनसेट
इस वित्त वर्ष में जिला अस्पताल में हुई 351 मेजर सर्जरी
बैठक में डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में क्षेत्रीय अस्पताल ने अप्रैल 24 से दिसंबर 24 तक 22,841 ओपीडी, 7596 आईपीडी, 351 मेजर सर्जरी और 2273 मरीजों क्या डायलिसिस सेशन किया गया। 14278 लोगों को निशुल्क जांच और निदान की सुविधा प्रदान की गई। जिले में 73667 हिम केयर कार्ड, 27049 आयुष्मान कार्ड धारक हैं। हिम केयर योजना के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष में 164 तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 20 लोगों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आगामी वित्त वर्ष के लिए रखा 3.35 करोड़ रुपये बजट का प्रस्ताव
सदस्य सचिव ने अस्पताल की आवश्यकताओं के अनुसार वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 3.55 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए लगभग 3.35 करोड़ रुपये का प्राप्ति और व्यय का बजट प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। यानि आगामी वित्त वर्ष के लिए पिछले वर्ष की तुलना में 20 लाख कम बजट का प्रस्ताव रखा।

इनसेट
इस अवसर पर श्री नयना देवी विधायक रणधीर शर्मा, विधायक झंडूता जीतराम कटवाल, विधायक सदर त्रिलोक जमवाल ने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। मंत्री राजेश धर्माणी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि बैठक के दौरान दिए गए सभी सुझावों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि जिले के नागरिकों को मित्र स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने आश्वासन दिया कि लिए गए निर्णयों को शीघ्र लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed