{"_id":"69906197864adb07110d6889","slug":"anti-rabies-vaccine-administered-to-stray-dogs-in-baihna-jattan-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-153985-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैहना जट्टां में लावारिस कुत्तों को लगाई एंटी रैबीज वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैहना जट्टां में लावारिस कुत्तों को लगाई एंटी रैबीज वैक्सीन
Sat, 14 Feb 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सोपता और लदेहड़ा में आवारा कुत्तों को रेबीज इंजेक्शन लगाती चिकित्सक सुनैना । स्त्रोत विभाग
लंबे समय से कुत्तों के हमलों से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत
पशुपालन विभाग ने 21 कुत्तों का किया टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बैहना जट्टां के गांव सोपता और लदेहड़ा में लावारिस कुत्तों के आतंक से परेशान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की ओर से ग्रामीणों और उनके पशुओं पर हमले की घटनाएं सामने आ रही थीं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पंचायत क्षेत्र में एंटी रैबीज टीकाकरण अभियान चलाया गया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से पशु चिकित्सक डाॅ. सुनैना और पशुपालन सहायक संजीव कुमार की टीम ने लावारिस कुत्तों को पकड़कर रैबीज इंजेक्शन लगाए। इस दौरान कुल 21 लावारिस कुत्तों का टीकाकरण किया गया। डाॅ. सुनैना ने बताया कि गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कुत्तों में आक्रामकता बढ़ जाती है, जिससे काटने की घटनाएं बढ़ने का खतरा रहता है। यदि समय रहते रैबीज के इंजेक्शन लगा दिए जाएं तो कुत्तों के काटने से पशुओं और मनुष्यों में रैबीज जैसी घातक बीमारी फैलने की आशंका नहीं रहती। ग्रामीणों ने बताया कि इस पंचायत में लंबे समय से कुत्तों का आतंक बना हुआ था, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और पशुपालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय निवासी पवन कुमार, नरेंद्र रावत, राज स्वरूप, अशोक, उप प्रधान मनमोहन सिंह, विनोद कुमार, राकेश, विजेंद्र चंदेल और वीरेंद्र रावत ने कहा कि एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जाना बेहद जरूरी था और इस कदम से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। डाॅ. सुनैना ने यह भी बताया कि यदि कोई लावारिस कुत्ता टीकाकरण से छूट गया है, तो उसे भी जल्द पकड़कर इंजेक्शन लगाया जाएगा, ताकि पंचायत क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके।