फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anshika stood first in the speech competition, while Pallavi secured second place.

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में अंशिका पहले, पल्लवी ने पाया दूसरा स्थान

Sun, 18 Oct 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Anshika stood first in the speech competition, while Pallavi secured second place.
एवीएम स्कूल निहाल में मनाया किशोर स्वास्थ्य दिवस, किशोरों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर छात्रा उच्च पाठशाला निहाल में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की मुख्याध्यापिका रीता वर्मा ने की। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें 10 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंशिका ने पहला, पल्लवी ने दूसरा और अर्पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्वास्थ्य शिक्षक मस्तराम ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सात जनवरी 2014 को शुरू किया गया था। इसमें 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में सही परामर्श मिलना जरूरी है। माता-पिता, शिक्षक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ किशोरों को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, चोट एवं हिंसा, प्रजनन स्वास्थ्य, नशे के दुष्प्रभाव, रक्ताल्पता और गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिकनाई और चीनी से भरपूर प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का बढ़ता सेवन और शारीरिक गतिविधियों में कमी किशोरों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। अस्वस्थ जीवनशैली, अधिक वजन और मोटापे से मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित कई गैर संचारी रोगों का खतरा बढ़ सकता है। नियमित शारीरिक श्रम और संतुलित आहार स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्तराम ने मानसिक स्वास्थ्य और नशे से बचाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने तंबाकू और इसके उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था में समय पर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श मिलने से किशोर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस आयु वर्ग में एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन की गोली सप्ताह में एक बार देने का प्रावधान है। इसके अलावा मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम के तहत किशोरियों को सैनिटरी नैपकिन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बीना कुमारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा देवी, आशा कार्यकर्ता अंजू देवी और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed