फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   annual function rishikesh school

देश रंगीला... पर दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति

Sat, 17 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 17 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
annual function rishikesh school
ऋषिकेश स्कूल के सालाना समारोह में प्रस्तुति देती स्कूली छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमेें समाजसेवी श्यामलाल नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने की। समारोह में जहां मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया, वहीं बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।

विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नवजीत कौर और सहेलियों ने बुमरो-बुमरो... गीत पर कश्मीर नृत्य प्रस्तुत किया गया, जबकि अंशिका औरसहेलियों ने देशभक्ति समूह गान की प्रस्तुति दी। वहीं, अभिषेक चौधरी ने अपनी टीम के साथ योग के विभिन्न आसन भी करके दिखाए। इसके अलावा दिव्यांग छात्र संगम गर्ग ने मार्मिक की गीत और गुरप्रीत व साथियों ने पर्यावरण पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर जागरूक किया। मनीषा और सहेलियों ने पंजाबी भंगड़ा नताशा व सहेलियों ने देश रंगीला... गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पूरी निष्ठा और लगन से पढ़ाई करने की सीख दी। साथ ही नशे जैसी बुराईयों से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान रामकुमार शर्मा, पंचायत प्रधान प्रेमलाल चौधरी, उपप्रधान प्रीतम चंद, अच्छरी देवी, बेला सिंह, राकेश नड्डा, संतोष धीमान, जगतार सिंह, देवराज चौधरी, प्रताप, अमिता, अनिल, रामलाल, जय सिंह, राजेश ठाकुर, राजेंद्र, सोहनलाल, नंदलाल, विकास पुंडीर, सुभाष मेहता, अमरती देवी, अंजना, सुमन, भावना, निर्मला, दीपिका शर्मा, मनोज भाटिया, हरचरण सिंह और पूर्वेश पंडित सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष सदन को मिला बेस्ट हाउस का पुरस्कार : शैक्षणिक गतिविधियों में 12वीं कक्षा के कला संकाय में पूनम, वाणिज्य में अभिषेक विज्ञान में आंचल शर्मा, 11वीं कक्षा के कला संकाय में मोनिका, वाणिज्य में तारा चंद व विज्ञान भारती शर्मा, 10वीं कक्षा में मोनिका, नौवीं में गौरव मिश्रा, आठवीं में उदित शुक्ला, सातवीं में कोमल, छठी में साक्षी शुक्ला खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बैडमिंटन साक्षी शुक्ला व शुभम शर्मा, हॉकी में हरप्रीत कौर, पीयूष व अमन वर्मा, कुश्ती में अभिषेक चौधरी, वॉलीबाल में सौरभ शर्मा, कबड्डी अनुज नड्डा, एथलीट में अंकुश नड्डा, शॉट पुट में प्रीती और लंबी छलांग में बेहतर प्रदर्शन करने पर यथार्थ ऋषि को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा वर्ष भर में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुभाष सदन को बेस्ट हाउस का पुरस्कार दिया गया। साथ ही अभिषेक चौधरी को श्रेष्ठ छात्र व सुमन देवी को श्रेष्ठ छात्रा को सम्मानित किया गया, जबकि मनीषा, रक्षा देवी व अभिषेक को एनएसएस में बेस्ट स्वयंसेवी और अंशिका व साहिल को एनसीसी में बेस्ट कैडेट्स, ईको क्लब में रितिका, स्काउट एंड गाइड में अंशुल, पीयूष, अमन, राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया।


व्यवसायिक विषय के विद्यार्थियों विशाल भारती, पवन भाटिया, गौरव मिश्रा, नीरज कुमार और आयुष शर्मा को विश्व पर्यटन सप्ताह के कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed