फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   annual function in harnoda school.

जय हो... से दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Sat, 13 Feb 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Sat, 13 Feb 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
annual function in harnoda school.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरनोड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह स्कूल प्रधानाचार्य रानी डोगरा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन


इसमें एनटीपीसी कोल बांध महाप्रबंधक विनोद चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई।

छात्रों ने वंदे मातरम् ... और जय हो... देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में बच्चों ने पहाड़ी नाटी और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


समारोह में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें छठीं कक्षा की पल्लवी और विशाल, सातवीं कक्षा के विकास, सविता और त्रिलोक, आठवीं के बनीब, रश्मि और ज्योति, नौवीं कक्षा की बबीता, वंदना, रंजना और अंजली, दसवीं में प्रीती, मनीष और विशाल, 11वीं में बनिता, परम ज्योति और अंजलि जबकि 12वीं कक्षा के हंसराज, लता देवी और अनीता शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
 
इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली 11वीं कक्षा की परमज्योति, जिला स्तरीय सीएससी में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विकास, संगीता और बबिता और तीसरे स्थान पर रही रंजना सहित 11वीं कक्षा की वनिता को जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रधानाचार्या रानी डोगरा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।


साथ ही विभिन्न दानी सज्जनों और एसएमसी सदस्यों को भी सम्मानित भी किया। समारोह में वीनस मल्होत्रा ने बेहतरीन तरीके से मंच संचालन किया।

इस अवसर पर ओएंडए के महाप्रबंधक एसएम चौधरी, वायस प्रेजीडेंट महिला क्लब मधुमिता, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट शेखावत, यूपीएल के आरपी सिंह, एजीएम एचआर राय थॉमस, एचआर पंकज, रंजन भारती, डॉ. चौधरी, हरनोड़ा पंचायत प्रधान रामी देवी, उपप्रधान जगदीश ठाकुर, बीडीसी नीलम, जिला परिषद सदस्य सावित्री गौतम और वार्ड सदस्य महेंद्र सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिक्षा का जीवन में विशेष महत्व : चौधरी
मुख्यातिथि विनोद चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है और शिक्षा के बिना जीवन का हर रंग बेरंग है।

एक शिक्षित बच्चा देश के अच्छे भविष्य की नींव रखता है और हर लक्ष्य की प्राप्ति का माध्यम अच्छी शिक्षा है। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी हमेशा हरनोड़ा स्कूल की हर जरुरत को पूरा करेगी। साथ ही बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य सावित्री गौतम ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed