फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   annual function.

दसलेहड़ा में मेधावी छात्रों का सम्मान

Sun, 21 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)। Updated Sun, 21 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
annual function.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दसलेहड़ा में वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

विज्ञापन


समारोह की शुरूआत वंदे मातरम् के साथ हुई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

इसमें देशभक्ति गीत, एकल गायन, समूह गायन और नृत्य जैसी प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इस मौके पर बच्चों ने बिलासपुर की ऐतिहासिक रुकमणी गाथा को प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इसमें छठीं कक्षा में शिवम, निहारिका, आशिया बानो, सुजल, अर्जन और आशीष, सातवीं में वंदना कुमारी, अफसाना, अभिषेक, उमेश, आयुष, शिवम शर्मा, रमन, कनिका और दीपिका, आठवीं में सुभाष, मीनाक्षी, अंकित राणा, यामिनी, नेहा, आसिफ खां, जसनिंद्र, निखिल कुमार, कमल वर्मा, सचिन कुमार, खुशबू, अक्षिता, सिमरिन, नेहा और निशा कुमारी, नौवीं कक्षा के  मनीषा, राहुल, शुभम, रितिका, कोमल, नेहा, पंकज, अंकुश, नीतू, वनिता और असलम, दसवीं कक्षा के अमीषा, विशाल ठाकुुर, पूनम, कमल किशोर, नेहा, दीक्षा, वंदना, अभिषेक, शिवानी, सचिन, पूनम, कोमल और नेहा, 11वीं कक्षा के अंकुश, नेहा, रमन, रजत, प्रिंस राणा, राजेश और ओम प्रकाश 12वीं कक्षा की ज्योति, शबनम, नीलम, रोहित, शिवानी, कोमल, आशा देवी, शिल्पा, सपना और अंकुश को शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठवीं कक्षा की राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढने के बाद अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक समारोह का अपना एक विशेष महत्व होता है। यह ऐसा उत्सव होता है, जिसमें बच्चों को अपनी प्रतिभा को दिखाने सहित कई छिपी हुई प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed