Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Annual function held at Rishikesh school; meritorious students honored

Bilaspur News: ऋषिकेश स्कूल में वार्षिक समारोह, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 22 Nov 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Annual function held at Rishikesh school; meritorious students honored
ऋषिकेश स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती हुई छात्राएं। स्रोत:
विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने नशे से दूर रहने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
समारोह में विद्यार्थियों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव, नशे के खिलाफ लघु नाटिका, स्किट, फनी डांस, बिलासपुरी गिद्दा, गणेश स्तुति, हिमाचली नाटी, एक भारत श्रेष्ठ भारत और भांगड़ा की शानदार प्रस्तुतियां दीं। शिवन्या, कृष, मृदुल, ईश, रोहित, लक्ष्य धीमान, रिधम, इशिका, सृष्टि सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान ने विद्यालय की वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों की उपलब्धियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने स्कूल की प्रगति में सहयोग देने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नई सोच, तकनीकी ज्ञान और क्षमताओं से भरपूर है। विद्यार्थियों को शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
उन्होंने बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करता है। स्वस्थ, शिक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अछरी देवी, पंचायत प्रधान गुरमीत सिंह, अनंत राम मिश्रा, गंगा राम सहगल, निरंजना नड्डा, रतन लाल, अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

ऋषिकेश स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती हुई छात्राएं। स्रोत:

ऋषिकेश स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती हुई छात्राएं। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed