Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fishermen and organizations recognized for outstanding work in fisheries

Bilaspur News: मत्स्य पालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मछुआरे और संस्थाएं सम्मानित

Sun, 22 Nov 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fishermen and organizations recognized for outstanding work in fisheries
विश्व मत्स्य दिवस
विश्व मत्स्य दिवस पर जकातखाना में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित,100 से अधिक मछुआरों ने लिया भाग
विज्ञापन

युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर शनिवार को जकातखाना स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में जिला स्तरीय मत्स्य मछुआरा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले के 100 से अधिक मछुआरों और मत्स्य सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर भास्कर कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मछुआरों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
सहायक निदेशक मत्स्य पंकज ठाकुर ने बताया कि निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य ओमकांत ठाकुर ने डिजिटल आउटरीच इनिशिएटिव के तहत नॉलेज बैंक सीरीज ऑन फिश फार्मिंग का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य मत्स्य पालकों को डिजिटल माध्यम से तकनीकी और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध करवाना है। इससे आधुनिक मत्स्य पालन पद्धतियों को बढ़ावा मिलने के साथ मत्स्य पालकों के कौशल विकास को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व मत्स्य दिवस की थीम में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया गया। सम्मेलन के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसमें प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, अनुदान, बीमा सुविधाओं और मत्स्य पालकों को मिलने वाली ऋण सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं, मछुआरों ने अपने कार्यक्षेत्र में पेश आ रही समस्याओं और चुनौतियों को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों की स्वच्छता एवं संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाना था। कार्यक्रम में मत्स्य अधिकारी (संरक्षण) अजय कुमार, मत्स्य अधिकारी बिलासपुर बलजीत सिंह, मत्स्य अधिकारी जकातखाना सुरम सिंह, मत्स्य संघ के अध्यक्ष विजय पाल, उपाध्यक्ष मुनीर अख्तर सहित विभागीय कर्मचारी और विभिन्न मत्स्य सहकारी सभाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार और बैरियांवाला मत्स्य सहकारी सभा को मिला सम्मान
वित्त वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक मछली पकड़ने के लिए व्यक्तिगत मछुआरा श्रेणी में संजय कुमार को उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, सर्वाधिक मछली उत्पादन करने के लिए मत्स्य सहकारी सभा बैरियांवाला को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मत्स्य विभाग की ओर से जल निकायों की स्वच्छता के लिए माह भर चलाए गए अभियान में बेहतर योगदान देने वाली संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन बिलासपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि क्लीन आवर सिटी फाउंडेशन बिलासपुर उपविजेता रहा। दोनों संस्थाओं को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed