फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Annual conference of Agricultural Cooperative Society Pantehada will be held on January 30.

Bilaspur News: 30 जनवरी को होगा कृषि सहकारी सभा पंतेहड़ा का वार्षिक अधिवेशन

Mon, 27 Jan 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Annual conference of Agricultural Cooperative Society Pantehada will be held on January 30.
-सभा के विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। रवि कृषि सेवा सहकारी सभा समिति पंतेहड़ा का वार्षिक साधारण अधिवेशन सभा कार्यालय में 30 जनवरी को होगा। इसमें विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिवेशन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

सभा सचिव रतन लाल ने बताया कि आम सभा की इस बैठक में गत साधारण अधिवेशन की बैठक की पुष्टि पर विचार, नए सदस्यों के प्रवेश व सभा की सदस्यता देने की स्वीकृति पर विचार, वर्ष 2023-24 के आय व्यय ब्यौरा, व्यापारिक हिसाब, लाभ हानि हिसाब, व अवशेष पत्र पर विचार किया जाएगा। वर्ष 2023-24 के शुद्ध लाभ को बांटने बारे विचार, सभा की वर्ष 2024-25 की अधिकतम ऋण सीमा निर्धारित करने बारे विचार, सभा के वित्त वर्ष 2024-25 का अंकेक्षण करवाने बारे चर्चा की जाएगी। इसके अलावा सभा की भावी व्यापारिक विकास योजना (बीडीपी) बनाने बारे विचार, सभा के सदस्यों व अमानतदारों को सम्मानित करने बारे विचार और सभा के पूर्व कर्मचारी व पूर्व प्रधानों को सम्मानित करने बारे चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सभा सचिव ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि उचित समय पर पहुंच कर बैठक में भाग लेने की कृपा करें। इससे सभा के वार्षिक साधारण अधिवेशन की बैठक की कार्यवाही पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed