{"_id":"6226fadd82475d6681ec0b88141a76ad","slug":"ankita-miss-and-apurv-mister-farewel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता मिस, अपूर्व बने मिस्टर फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता मिस, अपूर्व बने मिस्टर फेयरवेल
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसेंट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों ने बारहवीं के छात्रों को विदाई दी। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को आकर्षक टाइटल दिए गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर अंकिता ठाकुर को मिस फेयरवेल चुना गया, जबकि मिस्टर फेयरवेल का खिताब अपूर्व शर्म को मिला। साहिल मन्हास स्टूडेंट ऑफ द ईयर रहे। इस अवसर पर कशिश और कीर्ति ने शानदार डांस करते हुए सभी का मन मोह लिया। जबकि बारहवीं की कृतिका, निधि, अंकिता ने भी अपनी शानदार पेशकश से कार्यक्रम को रंगीन बना दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के अलावा समस्त अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन