फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ankit murder case

पहले सिर पर वार कर की हत्या, फिर किए शव के टुकड़े

Fri, 29 Jul 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ankit murder case
अंकित हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपियों की रिमांड अवधि छह दिन बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के समोह गांव में बहु तकनीकी कॉलेज के प्रशिक्षु की हत्या सिर पर गहरी चोट लगने से हुई थी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े किए थे। वारदात में आरोपियों के घर से बरामद हथियारों का ही इस्तेमाल हुआ था। यह खुलासा मृतक प्रशिक्षु की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
इस बीच, मामले में गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को वीरवार को फिर से झंडूता अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों की पुलिस रिमांड की अवधि छह दिन और बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम एम्स और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने किया। उन्होंने रिपोर्ट का विश्लेषण किया है। रिपोर्ट के अनुसार सिर की चोट मौत का कारण है। रिपोर्ट यह भी दर्शाती है की जो हथियार आरोपियों के घर से बरामद हुए हैं वैसे ही हथियारों का इस्तेमाल शव के टुकड़े करने के लिए गया है। वहीं रिपोर्ट यह भी बताती है की हत्या शव मिलने से पांच से अधिक दिन पहले की गई थी। उन्होंने कहा कि मृतक की गाड़ी की चाबी और मोबाइल को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों से रिमांड के दौरान और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि समोह गांव के अंकित कुमार का शव 21 और 22 जुलाई को घर से दो विपरीत दिशाओं में बोरियों में बंद टुकड़ों में मिला था। वह 14 जुलाई से ही लापता था। पुलिस ने मामले में पहले मृतक के दो चचेरे भाइयों, छोटे चचेरे भाई की पत्नी और चाचा को गिरफ्तार किया था। उसके बाद दो प्रवासी व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed