फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anjali secured first place in poster making, and Ruchika stood first in slogan writing.

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग में अंजलि, स्लोगन राइटिंग में रुचिका रहीं प्रथम

Wed, 12 Aug 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anjali secured first place in poster making, and Ruchika stood first in slogan writing.
जुखाला कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में बनाए पोस्टर को दिखाते हुए विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉल
जुखाला कॉलेज में प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ और शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में स्लोगन राइटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता की थीम फूड, न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड जेंडर इक्विटी रही। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल ने की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से संतुलित आहार, पोषण, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंजलि ने पहला,मोनिका ने दूसरा और ज्योति, स्वीटी ने तीसरा स्थान हासिल किया,जबकि स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में रुचिका ने पहला, अंजलि ने दूसरा और मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. राम प्रकाश चौहान, डॉ. राजेश ठाकुर, प्रो. प्रेम ने निभाई। प्राचार्य डॉ. हरबंस ने प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पौष्टिक आहार, बेहतर स्वास्थ्य और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में स्वास्थ्य एवं समानता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. हंसा, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनोद कुमार, प्रो. दीपाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed