फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Animal Sakhi training program will strengthen the economic condition of rural women

Bilaspur News: पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Mon, 28 Apr 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Animal Sakhi training program will strengthen the economic condition of rural women
महिलाओं को पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पशुओं के उपचार के लिए किट देते हुए संस्थान के निद
-महिलाओं को पशुओं की सामान्य बीमारियां, प्राथमिक उपचार, टीकाकरण की दी जानकारी
विज्ञापन

-20 पशु सखी महिलाओं को किया प्रशिक्षित, बांटीं उपचार किट

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। मानव विकास संस्थान कलोल ने ग्रामीण क्षेत्रों में पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। मानव विकास संस्थान के निदेशक रसम चंदेल ने बताया कि पशु सखी उन महिलाओं को दी जाने वाली उपाधि है, जिन्हें संस्थान द्वारा कार्यरत गांवों से चुना जाता है।

यह पशु सखियां अपने गांवों में छोटे और बड़े पशुओं का प्राथमिक उपचार करेंगी। इस पहल से पशु सखियों को आय का स्रोत प्राप्त होगा और गांवों में पशुओं के लिए बुनियादी उपचार की व्यवस्था स्थापित होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को 20 पशु सखी महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु सखियों को पशुओं की सामान्य बीमारियां, प्राथमिक उपचार, टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आवश्यक कौशल सिखाए। प्रत्येक पशु सखी को उपचार किट भी प्रदान की गई, जिसमें प्राथमिक उपचार के लिए दवाइयां और उपकरण शामिल हैं। यह किट पशु सखियों को त्वरित और प्रभावी उपचार प्रदान करने में सहायक होगी। संस्थान का यह प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। पशु सखियों अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी और गांवों में पशु चिकित्सा सेवाओं की कमी को पूरा करेंगी। प्रशिक्षण प्राप्त पशु सखियों ने बताया कि यह अवसर उनके लिए आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा। उपचार किट और संस्थान के समर्थन से यह पहल ग्रामीण भारत में पशु स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक नई शुरुआत है। इस अवसर पर मानव विकास संस्थान के निदेशक, परियोजना प्रबंधक और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed