फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Animal Husbandry Department should work on improving the economy of farmers: Dharmani

किसानों की आर्थिकी सुधारने पर काम करे पशुपालन विभाग : धर्माणी

Sat, 09 Nov 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department should work on improving the economy of farmers: Dharmani
पशुपालन विभाग ने घुमारवीं में आयोजित की बैठक, मंत्री धर्माणी ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


-छह पशु चिकित्सालयों और 34 पशु औषधालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों से किया संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की उपस्थिति में पशुपालन विभाग ने घुमारवीं उप मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. विनोद कुमार कुंडी और सहायक निदेशक डॉ. केएल शर्मा ने विभाग की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य छह पशु चिकित्सालयों और 34 पशु औषधालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों से सीधे संवाद स्थापित करना रहा। इस दौरान मंत्री धर्माणी ने अधिकारियों से किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पशुपालन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने की अपील की। कहा कि विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी किसानों के कल्याण के लिए समर्पण से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की योजनाओं से किसानों की आर्थिकी में सुधार लाया जा सकता है, और यह सभी का कर्तव्य है कि वे इसे पूरी ईमानदारी से लागू करें।
विज्ञापन


बैठक के समापन पर डॉ. केएल शर्मा ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मिलकर कार्य करें, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। कार्यक्रम के अंत में वैटनरी फार्मासिस्ट संघ बिलासपुर के प्रधान रजनीश गौतम और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ बिलासपुर के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने मंत्री धर्माणी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed