फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Animal farmers made aware about rabies

Bilaspur News: पशुपालकों को किया रेबीज के प्रति जागरूक

Sat, 28 Sep 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Animal farmers made aware about rabies
-जिले के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में 7 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

-बिलासपुर में 25 आवारा, 42 पालतू कुत्तों का निशुल्क किया टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय बिलासपुर में शनिवार को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इसमें रेबीज बीमारी के बारे में जागरूकता किया गया। संयुक्त निदेशक, निदेशालय, पशुपालन विभाग डॉक्टर सुनील चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और निशुल्क रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभियान बिलासपुर के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में 28 सितंबर से 7 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इस अवधि के दौरान जिले के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में निशुल्क रेबीज प्रतिरोधक टीके लगाए जाएंगे। उप-निदेशक बिलासपुर डॉक्टर विनोद कुमार कुंदी ने जागरूकता शिविर में आए सभी पशु पालकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों को इस दिवस की शुभकामनाएं दी। जिले में किए जा रहे पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आवारा कुत्तों की जनसंख्या की रोकथाम के लिए कुत्तों की नसबंदी करने वाले प्रोग्राम का संक्षिप्त ब्यौरा दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से आह्वान किया। इस दौरान डॉक्टर प्रमोद महाजन, डॉक्टर अंकुश राणा, डॉक्टर अनुशमा ने रेबीज बीमारी के कारण, लक्षण, संक्रमण व टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पशु अत्याचार निवारण समिति अध्यक्ष सुनील शर्मा ने रेबीज टीके के आविष्कारक डॉक्टर लुइस पाश्चर की जीवनी पर अपने विचार रखे। अपनी संस्था के सदस्यों की तरफ से आवारा कुत्तों व बिल्लियों के रेबीज टीकाकरण को सफल बनाने का पशु पालन विभाग को भरपूर योगदान देने का आश्वासन दिया। इस शिविर में 25 आवारा, 42 पालतू कुत्तों का निशुल्क रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed