{"_id":"676810e2a8f4ff51d30ba63d","slug":"angry-people-stopped-the-tunnel-work-of-the-railway-line-due-to-cracks-in-the-houses-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-128865-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घरों में दरार आने से गुस्साए लोगों ने रुकवाया रेल लाइन की टनल का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घरों में दरार आने से गुस्साए लोगों ने रुकवाया रेल लाइन की टनल का काम
Sun, 22 Dec 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के नोग में रेल लाइन की टनल का काम रूकवाने पहुंचे लोग। स्रोत: जागरूक पाठक।
रास्ते ठीक करने, सड़क बनाने और प्रभावित लोगों को रोजगार देने की भी उठाई मांग
बध्यात से नोग के बीच बन रही भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की टनल नंबर-17
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घरों में दरार आने से गुस्साए नोग और कुआग गांव के लोगों ने भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की टनल नंबर-17 का काम रुकवा दिया। लोगों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि टनल के निर्माण के दौरान हो रहे कंपन की वजह से दर्जन भर से अधिक घरों में दरार आ गई हैं। गुस्साए ग्रामीण रविवार को नोग गांव में बने रहे टनल-17 के दूसरे छोर के पास पहुंचे। उन्होंने पहले नारेबाजी की और फिर काम को रुकवा दिया। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि नोग गांव की ओर रेल लाइन से विस्थापित होने वाले कई लोगों को अभी तक मुआवजा भी नहीं है। साथ ही ग्रामीणों से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है। इसके बावजूद कंपनी ने टनल के दूसरे पोर्टल का काम शुरू कर दिया। काम रुकवाने के बाद ग्रामीणों ने टनल का निर्माण कर रही मैक्स इंफ्रा कंपनी के महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि टनल निर्माण के दौरान हो रहे कंपन के कारण दर्जन से अधिक गांव के घरों में दरार आ चुकी हैं। उन्होंने मांग उठाई कि निर्माण के दौरान गांव को जाने वाले रास्ते भी खराब हो चुके हैं, उन्हें ठीक कराया जाए। साथ ही गांव के लिए एंबुलेंस मार्ग का भी निर्माण किया जाए। इसके अलावा रेल लाइन से प्रभावित लोगों को उचित मानदेय के साथ कंपनी रोजगार भी दे। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने भी लोगों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मामले को प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के समक्ष भी उठाया जाएगा।
बता दें कि टनल-17 का निर्माण बिलासपुर शहर के साथ बध्यात से लेकर नोग गांव के बीच बन रही है। इसका पोर्टल नंबर एक बध्यात में बन रहा है, जिसका काम करीब छह माह पहले शुरू हो गया था। वहीं, नोग गांव में बन रहे पोर्टल नंबर-दो का निर्माण करीब 10 दिन पहले शुरू हुआ है, जिसका काम अब ग्रामीणों ने रुकवा दिया है। इस मौके पर ग्रामीण सुनील कुमार, सोमा देवी, निक्कू राम, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।