फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anganwadi and ASHA workers felicitated.

Bilaspur News: आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Tue, 29 Sep 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi and ASHA workers felicitated.
ननावां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आसपास की पंचायतों से पहुंचीं कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गांव-गांव तक स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं पहुंचाने वाली आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान में सोमवार को ननावां पंचायत में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ननावां, मल्यावर, कुहमझवाड़ और बल्हचुराणी समेत आसपास की पंचायतों से पहुंचीं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्यातिथि कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता सरकार और आम जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों और दुर्गम क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम है।
विज्ञापन

विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। महिलाओं का स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ महिलाओं को लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल, बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रोमिला चंदेल, ननावां पंचायत प्रधान वंदना गौतम, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर समेत पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed