फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   An atmosphere of chaos was seen during the baby show

Bilaspur News: बेबी शो के दौरान दिखा अव्यवस्था का माहौल

Sun, 07 Apr 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
An atmosphere of chaos was seen during the baby show
- तेज धूप के बावजूद नहीं लगा था कोई टेंट
विज्ञापन

-एसडीएम ने लगाई फटकार, आदेशों के बाद लगे टेंट

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में रविवार को बेबी शो का आयोजन किया गया। इस दौरान अव्यवस्था का माहौल दिखा। निर्धारित समय के अनुसार अभिभावक अपने बच्चों को पंजीकरण कराने मेला ग्राउंड पर पहुंचे और लोगों में इसके लिए उत्साह भी था। लोगों का क्रेज काफी हद तक उस समय कम हो गया, जब आयोजकों की ओर से आयोजन स्थल पर तेज धूप होने के बावजूद टेंट की व्यवस्था तक नहीं की गई।

बेबी शो में बच्चों को सुबह 9 बजे पंजीकरण के लिए बुलाया गया था। बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावक भी हैरान थे कि यह कैसी व्यवस्था है। क्योंकि उन्हें कड़ी धूप में अपने बच्चों के साथ बैठने को मजबूर होना पड़ा। बताते चलें कि बेबी शो को तीन श्रेणियाें में रखा गया था। इसमें प्रथम श्रेणी में एक से दो वर्ष, द्वितीय में दो से तीन वर्ष और तृतीय में तीन से चार वर्ष के बच्चे भाग ले रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे कड़ी धूप में बैठने को मजबूर हो गए। कुछ माताएं अपने बच्चों के सिर चुनरियों से ढंकती नजर आईं तो कुछ कड़ी धूप में परेशान दिखे। हर किसी को अपने बच्चों की परेशानी दिख रही थी, लेकिन मेला कमेटी को यह सब नहीं दिखाई दे रहा था। हालांकि कुछ देर बाद उपमंडल अधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ कड़ी धूप में बैठा पाया तो उन्होंने इस बात का कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत बेबी शो के लिए आयोजित कमेटी के सदस्यों को मौके पर बुलाया और कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत बेबी शो स्थल पर टेंट लगाने के आदेश जारी किए। इसके बाद समिति के सदस्यों ने तुरंत टेंट की व्यवस्था की। इसके बाद बच्चों तथा उनकी माता व अन्य अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed