फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Amrit Vatika will be built in every village of the country: Anurag

देश के प्रत्येक गांव में बनेगी अमृत वाटिका : अनुराग

Sat, 21 Oct 2023 06:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Amrit Vatika will be built in every village of the country: Anurag
- मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, साढ़े 6 लाख गांवों में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी - देश के 30 करोड़ घरों से ली जाएगी एक मुट्ठी मिट्टी
विज्ञापन

- कहा, भाजपा कार्यकर्ता दिखावे के लिए सहायता नहीं करते

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बिलासपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भारत सरकार के इस कार्यक्रम की बारीकियों और इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। इस अवसर पर पंच प्रण की शपथ दिलाई और वीर नारियों को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को डिजिटल तकनीक से जुड़ने का आह्वान करते हुए बताया कि डिजिटल तकनीक को अपनाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में साढ़े 13 करोड़ गरीब लोग गरीबी रेखा से बाहर आ पाए हैं।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया था और उसके अंतिम कार्यक्रम के रूप में 'मेरी माटी मेरा देश' वीरों को वंदन और मिट्टी को नमन इस भाव के साथ इसकी शुरुआत की गई है। मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के माध्यम से, हर परिवार, हर व्यक्ति, हर नागरिक, हर बच्चा भारत को एक महान राष्ट्र बनाने में योगदान दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से भूले हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की एक नई दृष्टि दी है। स्वतंत्रता सेनानियों ने इसके लिए 'बलिदान' दिया है, हमारे देश को विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी को योगदान देना होगा। इस धरती पर प्राण न्योछावर करने वालों को हम सब अपना समर्पण, अपनी मिट्टी प्रतीक के रूप में दे रहे हैं। हर घर से, हर गांव से, हर देहात से मिट्टी का कण अमृत वाटिका के निर्माण में पहुंचे और हर भारतीय इस देश की मिट्टी से जुड़कर देश के विकास में कार्यरत रहे। कहा देश ग़ुलामी की मानसिकता से अब बाहर आ रहा है। पहले राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक राजपथ बना था, मोदी ने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए उसको कर्तव्य पथ बना दिया है। उसी कर्तव्य पथ पर इंडिया गेट पर आजादी के विगत 13 साल तक किसी ने शहीद स्मारक दिल्ली में नहीं बनाया। शहीद स्मारक वार मेमोरियल भी बनाया है तो नरेंद्र मोदी सरकार ने। मेरी माटी, मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव का अंतिम कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत देश के साढ़े 6 लाख गांवों में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। 30 करोड़ घरों से मिट्टी ली जाएगी। प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनेगी। प्रत्येक गांव की मिट्टी को ब्लॉक स्तर से होते हुए देश की राजधानी लाया जाएगा। पंच प्रण के लिए शपथ ली जाएगी। वीरों का नमन मिट्टी का वंदन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि हम घूम-घूम कर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का सम्मान कर रहे हैं। मिट्टी के दिल्ली आने पर कर्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट पर एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इंडिया गेट के पास आजादी का अमृत महोत्सव मेमोरियल बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य देश में एकता एकजुटता की भावना बनाए रखना, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति पाना और अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करना है, ताकि देश का हर नागरिक अपने कर्तव्य को पूरा कर एक विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सके। कहा कि भाजपा और इसके कार्यकर्ता दिखावे के लिए सहायता नहीं करते। हिमाचल में आपदा के समय केंद्र ने एक नहीं 4 किस्तों में 862 करोड़ तो पहले ही दे दिए, फिर 5000 घर, दूसरी बार 6000 घर, कुल मिला के 11000 घर दिए। 2700 करोड़ ग्रामीण सड़कों के लिए दिया। मनरेगा में जो बंदिशें थीं सुविधा के लिए उन्हें हटाया गया। अब कामगारों को जितनी दिहाड़ी लगानी उतनी लगा सकते हैं। इससे बावजूद अगर राज्य की सरकार कहे कि कुछ नहीं दिया तो आसानी से समझा जा सकता है कि आपदा में भी कुछ लोग राजनीति करते हैं।

डिजिटल तकनीक पर बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगले तीन वर्ष में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। डिजिटल प्रौद्योगिकी के कारण ई-पेमैंट में पूरी दुनिया में भारत का शेयर 46 प्रतिशत हो गया है। आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत भारत में पिछले एक साल में एक लाख करोड़ रुपये का रक्षा उपकरणों का उत्पादन किया है, जबकि इसी दौरान 16 हजार करोड़ का निर्यात किया है। अगले पांच साल में रक्षा उपकरणों का उत्पादन दो गुना और निर्यात तीन गुना हो जाएगा। अमृत महोत्सव ने पिछले दो वर्ष में भारत की आजादी के अमर बलिदानियों के बारे में जागरुकता फैलाने का काम किया है। पिछले दो वर्ष में 750 जिलों में यह पता चला है कि उस गांव में किसने आजादी में अपना योगदान दिया है। इसके बारे में ऑनलाइन भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed