फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Amiya of DAV Bilaspur stood first in painting competition

Bilaspur News: चित्रकला स्पर्धा में डीएवी बिलासपुर की अमिया रहीं प्रथम

Tue, 28 May 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Amiya of DAV Bilaspur stood first in painting competition
- विजेता विद्यार्थी लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन

-सभी पाठशालाओं में हुई चित्रकला और स्लोगन लेखन स्पर्धा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सभी राजकीय और निजी पाठशालाओं में इको क्लब की ओर से भूमि बहाली विविधीकरण और सूखा लचीलापन के विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान स्कूल ने कनिष्ठ, वरिष्ठ वर्ग में चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता अपने स्तर पर कराई गई।

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि जिले की 59 पाठशालाओं ने चित्रकला स्पर्धा में भाग लिया। जिला स्तर पर कनिष्ठ वर्ग में डीएवी बिलासपुर की अमिया ने पहला, डीएवी बरमाणा की उर्वी ने दूसरा और छात्र पाठशाला बिलासपुर के समीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी बिलासपुर की आस्था वशिष्ठ ने पहला, नाल्टी की अक्षिता ने दूसरा, झंडूता के रोहित और बरमाणा के आयुष ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में 44 पाठशालाओं ने भाग लिया। जिला स्तर पर कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलैहली की निशा ने पहला, हिम सर्वोदय की प्रतिमा ठाकुर ने दूसरा और चांदपुर के आदिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर की आरुषि ठाकुर, डीएवी घुमारवीं की प्रगति ने पहला, गेहड़वीं की शगुन ने दूसरा और छात्र पाठशाला बिलासपुर के शाहिद अंसारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 28 पाठशालाओं ने अपने-अपने ईको क्लब स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुत की। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला घुमारवीं ने पहला, राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी ने दूसरा, बरमाणा और मुंडखर स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसमें विजेता रहे सभी विद्यार्थी और ईको क्लब स्कूल की रिपोर्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed