फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Amit won first place in slogan writing competition

Bilaspur News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अमित ने हासिल किया पहला स्थान

Mon, 28 Oct 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Amit won first place in slogan writing competition
- भडोलीकला स्कूल में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोलीकला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2.0 का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुभाष ने की।
अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक रैली निकालकर आम जनता को तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त रहने के लिए, तंबाकू को न कहें की शपथ ली। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कृतिक मिन्हास पहले, ऋषि गौतम दूसरे और ज्योति देवी तीसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अमित कुमार पहले, तान्या रानी दूसरे और हार्दिक तीसरे स्थान पर रहे। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचना अपराध है। शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसमें पंचायत विभाग की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि तंबाकू युवाओं के बीच एक फैशन सिंबल बन गया है। इसके अधिक सेवन से हृदय रोग संबंधी विकार, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज (सीओपीडी), अस्थमा, गले का कैंसर, मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, गर्भाशय का कैंसर, किडनी का कैंसर, अग्नाशय का कैंसर सहित अन्य प्रकार के कैंसर हो जाते हैं। इनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। युवाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह तंबाकू के सेवन और इसकी लत से दूर रहें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पांच प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इसमें सार्वजनिक स्थान पर जागरूकता बढ़ाना, स्कूलों और कॉलेजों को तंबाकू से मुक्त रखने के लिए दिशानिर्देशों के अनुपालन में सुधार करना, तंबाकू तक युवाओं की पहुंच को सीमित करना, 2003 तंबाकू उत्पाद निषेध अधिनियम को मजबूत करना, तंबाकू मुक्त गांव को बढ़ावा देना और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पहुंच को बढ़ावा देना प्रमुख है। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वाति, सीएचओ नीतिका, आशा कर्मी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed