फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ambulance driver stike

एंबुलेंस सेवा बंद रहने से परेशान हुए मरीज

Thu, 05 May 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला, बिलासपुर
अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 05 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर बिलासपुर में भी देखने को मिला। वीरवार को बिलासपुर में 108 व 102 एंबुलेंस की सेवा पूरी तरह से बंद रही। इससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मरीजों को इलाज के लिए निजी गाड़ियों से अस्पताल पहुंचना पड़ा। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ा। एंबुलेंस कर्मचारी मानदेय व ओवर टाइम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए कर्मचारियों ने वीरवार को हड़ताल की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पूरे प्रदेश में 108 एंबुलेंस की 184 गाड़ियां तथा 102 की 125 गाड़ियां सेवा दे रही हैं। लेकिन, वीरवार को हड़ताल होने से प्रदेश भर में 108 एंबुलेंस सुविधा 50 प्रतिशत तथा 102 एंबुलेंस की सुविधा 30 प्रतिशत बंद रही। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने लोगों की जिंदगी को दांव पर लगाकर अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए हड़ताल की, जो कि सरासर गलत है।
मिहूल सुकुमारन, प्रदेश प्रभारी 108 एंबुलेंस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed