फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ambedkar Jayanti will be celebrated at Kansa Chowk in Mandi.

Bilaspur News: मंडी में कंसा चौक पर मनाई जाएगी आंबेडकर जयंती

Thu, 26 Mar 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti will be celebrated at Kansa Chowk in Mandi.
बाघल दाड़लाघाट में आयोजित संयुक्त संघर्ष समिति के बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: मोर्चा
संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रादेशिक बैठक में रूपरेखा की तैयार, समितियों का गठन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी देगा संघर्ष मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में मनाई जाएगी। इस संबंध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम को लेकर वीरवार को बाघल दाड़लाघाट में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हीरामणी भारद्वाज ने की। महासचिव तारा चंद रणौत ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समितियों और उपसमितियों का गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक माह तक चलाए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रभावित सिराज, सरकाघाट और कुल्लू क्षेत्र के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के उन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, खेल, कला या अन्य क्षेत्रों में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। प्रदेशाध्यक्ष हीरामणी भारद्वाज ने कहा कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जो वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने यूजीसी कानून को लागू करने की पैरवी करते हुए एससी-एसटी विकास निधि के लिए देशव्यापी नीति बनाने की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीता राम कौंडल, सेन राम नेगी, कर्म सिंह, भगत सिंह, विपन बंसल, महेंद्र भारद्वाज, कैप्टन ज्ञान चंद, रमेश कैंथ और राजीव रूपल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed