फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   amarujala,aparajita 100 million smiles, bilaspur

फेसबुक और व्हाट्सएप पर गलत संदेश भेजना भी अपराध : बसुंधरा

Fri, 26 Jul 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
amarujala,aparajita 100 million smiles,  bilaspur
डिग्री कॉलेज घुमारवीं में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि और अन्य। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। डिग्री कॉलेज घुमारवीं में अमर उजाला की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज की प्राचार्य बसुंधरा राजन भारद्वाज ने कहा कि राह चलती लड़कियों पर फब्तियां कसना भी अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं फेसबुक और व्हाट्सएप पर गलत संदेश भेजना भी अपराध है।
विज्ञापन

प्राचार्य कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं। जबकि प्रो. कौमुदी शर्मा, रीता देवी और नीलम शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि अगर कॉलेज में कोई भी रैगिंग करता है तो छात्राएं इसकी शिकायत कमेटी या फिर प्राचार्य से करें क्योंकि रैगिंग करना भी एक अपराध है।
विज्ञापन

बसुंधरा राजन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी कई घटनाएं हर रोज घटती है कि कोई लड़की बाजार में अकेली जा रही होती हैं तो मनचले उस पर फब्तियां कसते हैं। विरोध नहीं करने पर मनचलों का हौसला और ज्यादा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को साहस दिखाना चाहिए और इसका विरोध करें। पुलिस में शिकायत करें। माता-पिता और अपने शिक्षकों को बताएं। कहा कि लड़कियां अगर थाने में नहीं जाना चाहती हैं तो वह कोर्ट के माध्यम से भी अपनी बात रख सकती हैं। सरकार की ओर से कई हेल्पलाइन नंबर चलाए गए हैं, इनकी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अतिथि के रूप में मौजूद कौमुदी शर्मा ने बताया कि आज भी समाज में लड़कियां व महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। लड़कियों और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।

रीता देवी ने कहा कि अगर स्वयं विरोध नहीं कर सकते हैं तो इस बारे में पुलिस को शिकायत करें ताकि लड़कियों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार कम हो सकें। नीलम शर्मा ने बताया कि महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा पर सरकार ने कानून बनाए हैं। यदि किसी लड़की व महिला से किसी प्रकार की हिंसा हो तो वह कानून का सहारा ले सकती हैं। लड़कियों व महिलाएं आज भी समाज में शारीरिक, भावनात्मक, आर्थिक व यौन हिंसा की शिकार हो रही हैं। इसके लिए लड़कियों और महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। ताकि वे कानून का सहारा लेकर अपने आपको सुरक्षित कर सकें। लड़का और लड़की में भेदभाव न करें और लड़कियों को अच्छी शिक्षा दें तो हम समाज से महिला और लड़कियों पर हो रही हिंसा को रोक सकते हैं। कार्यक्रम में करीब 350 छात्राओं ने भाग लिया।

डिग्री कॉलेज घुमारवीं में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान शपथ लेतीं छात्राएं।

डिग्री कॉलेज घुमारवीं में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के दौरान शपथ लेतीं छात्राएं।- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed