फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   amarujala abhiyan health

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य :17 दिन में 11553 बच्चों ने लगवाई वैक्सीन, पहली डोज का 75 फीसदी लक्ष्य पूरा

Sat, 02 Apr 2022 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
amarujala abhiyan health
amarujala abhiyan health
बिलासपुर। जिले में 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लगाने का कार्य जोरों पर है। टीकाकरण को लेकर अब बच्चे भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी जिले में 17 दिन में 75 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया है। विभाग ने अगले 10 दिन में 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर ने 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू किया है। जिले में टीकाकरण के पहले दिन बच्चों में उत्साह कम दिखा, लेकिन अब धीरे-धीरे बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। दोस्तों की देखादेखी में बच्चे खुद टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके कारण अब रोजाना 500 से ज्यादा बच्चों को कोरोना की पहली डोज लगाई जा रही है। वहीं जिन स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाया जा रहा है, उनमें शिक्षक भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। जिले में अभी तक 11553 बच्चों को कोरोना की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जिले के पांच स्वास्थ्य खंडों में रोजाना बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। घुमारवीं स्वास्थ्य खंड लक्ष्य प्राप्त करने की दौड़ में सबसे आगे चल रह है। एमओएच परमिंद्र ने बताया कि 100 फीसदी लक्ष्य जल्द पूरा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोट्स
टीका कब लगा पता ही नहीं चला : साक्षी
साक्षी ने बताया कि कोरोना की पहली डोज लगाने से पहले बहुत डर लग रहा था, लेकिन जब टीका लगा तो पता ही नहीं चला की कब टीका लग गया।
कोट्स
टीका लगवाने के बाद काफी अच्छा लगा : दक्षिता
दक्षिता ने बताया कि घर में सबका टीकाकरण हो चुका है इसलिए वैक्सीन लगवाने के लिए काफी उत्साहित थीं। टीका लगवाने के बाद काफी अच्छा लगा।
कोट्स
सुई से लगता था डर : प्रिंस
प्रिंस ठाकुर ने बताया कि सुई से डर लगता था, लेकिन कोरोना का टीका लगवाने के बाद अब कोई डर नहीं है।
कोट्स
टीका लगवाने के लिए उत्साहित : अर्पित
अर्पित ठाकुर ने बताया कि पापा को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी हैं। मैं भी टीका लगवाने के लिए उत्साहित हूं।
बॉक्स
स्वास्थ्य खंड लक्ष्य की दर
शहरी क्षेत्र बिलासपुर 78.2 प्रतिशत
मार्कंड 65.2 प्रतिशत
घुमारवीं 89.4 प्रतिशत
झंडूता 65.7 प्रतिशत
श्री नयनादेवी जी 67.2 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed