{"_id":"c3d04f8ad36dfc2fe79ee58e23ee3cab","slug":"aman-passout-nda-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर का अमन बना लेफ्टिनेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर का अमन बना लेफ्टिनेंट
ब्यूरो /अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 15 Dec 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी की पढ़ाई करके दुनिया का सबसे बड़ा पुल बनाने का सपना देखने वाला अमन कुंदी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गया।
विज्ञापन
बिलासपुर के डियारा सेक्टर के रहने वाले अमन की पोस्टिंग राजपूताना राइफल बिकानेर (राजस्थान) में हुई है। अमन के पिता राजकुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 22 जून, 1994 में पैदा हुआ अमन बचपन से ही काफी मेहनती और पढ़ाई में अव्वल रहा है।
अमन की प्राइमरी शिक्षा डीएवी स्कूल बिलासपुर से हुई। इसके बाद 22 अप्रैल, 2004 में वह सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा चला गया।
17 अप्रैल, 2011 में उसने एनडीए का टेस्ट दिया, जिसे उसने पहली बार में ही पास कर लिया। 23 जनवरी, 2012 में खडग बासला, पुणे (महाराष्ट्र) में एनडीए में तीन वर्ष तक प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ बीएससी भी की।
विज्ञापन
11 जनवरी, 2015 में आईएमए देहरादून में ज्वाइन किया। 12 दिसंबर, 2015 में पास आउट परेड में भाग लिया। अमन के पिता राजकुमार शिक्षक हैं, जबकि आशा कुमारी गृहिणी है।
विज्ञापन
अपने बेटे की इस उपलब्धि से दोनों बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।