फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Allegations of embezzlement of crores of rupees in the Transport Sabha Kharsi; Case filed against former head, general secretary and treasurer

Bilaspur News: परिवहन सभा खारसी में करोड़ों के गबन का आरोप<bha>;</bha> पूर्व प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष पर केस

Thu, 02 Oct 2025 06:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Allegations of embezzlement of crores of rupees in the Transport Sabha Kharsi; Case filed against former head, general secretary and treasurer
भवन निधि और डीजल कमीशन में किया गड़बड़झाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दी बिलासपुर जेपी उद्योग विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड खारसी की पूर्व प्रबंधक कमेटी के तीन पदाधिकारियों पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। एक व्यक्ति ने पुलिस थाना बरमाणा में शिकायत कर पदाधिकारियों पर ऑपरेटरों की कमाई के गबन का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।
शिकायत में साई खारसी निवासी बुधि सिंह ने बताया कि 2017-18 से 2019-20 तक संस्था की भवन निधि की करीब 22.33 लाख राशि भवन कोष में जमा नहीं की गई। इसके अलावा 2020-21 से 2022-23 तक की आय-व्यय में भी भवन निधि का कोई उल्लेख नहीं है। इससे कुल मिलाकर 47-48 लाख का गबन हुआ। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि 2020-21 से अब तक का डीजल कमीशन 25-27 लाख तक जमा नहीं किया गया। सहकारिता अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन कर थर्ड पार्टी लेन-देन किए गए। टीडीएस, वकील फीस और अग्रिम किराया आदि में भी ऑपरेटरों के धन का दुरुपयोग हुआ। सभा के पूर्व प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष पर मिलीभगत कर गरीब ट्रक ऑपरेटरों के पैसों को हड़पने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

10 साल बाद सत्ता से बाहर हुई कार्यकारिणी
बता दें कि 23 सितंबर को हुए सभा के चुनाव में इस बार तख्तापलट हुआ है। पुरानी कार्यकारिणी जो 10 साल से सत्ता में थी, उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब सभा के पदाधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed