फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Allegations of assault on a devotee at Baba Nahar Singh Temple

Bilaspur News: बाबा नाहर सिंह मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट का आरोप

Wed, 03 Jun 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Allegations of assault on a devotee at Baba Nahar Singh Temple
सीएम हेल्पलाइन और पुलिस में की शिकायत
विज्ञापन

पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध बाबा नाहर सिंह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। उपमंडल घुमारवीं के लढयाणी गांव निवासी शिवम कुमार ने मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग क्षेत्र में कुछ अस्थायी दुकानदारों पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 और थाना सदर बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिवम कुमार के अनुसार वह मंगलवार को अपने परिवार के साथ बाबा नाहर सिंह मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। मंगलवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। उनके परिवार के सदस्य दर्शन के लिए कतार में लग गए, जबकि वह वाहन पार्क करने के लिए मंदिर के समीप बने पार्किंग क्षेत्र में रुक गए। शिवम कुमार का आरोप है कि पार्किंग क्षेत्र के आसपास प्रसाद, धूपबत्ती और अन्य पूजा सामग्री बेचने वाले कुछ अस्थायी दुकानदारों ने उन्हें अपनी दुकानों के सामने वाहन खड़ा करने से रोक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदारों ने कहा कि यदि वह उनकी दुकान से प्रसाद खरीदेंगे तभी वहां वाहन पार्क कर सकेंगे। विवाद से बचने के लिए उन्होंने वाहन को दूसरी जगह खड़ा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार इसी दौरान उन्होंने वहां मौजूद एक महिला दुकानदार से विनम्रतापूर्वक पूछा कि वाहन कहां खड़ा किया जा सकता है। आरोप है कि इस बात पर महिला दुकानदार नाराज हो गई और उसने चप्पल उतारकर उन पर हमला कर दिया। शिवम कुमार का कहना है कि महिला के साथ मौजूद अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और उनके साथ धक्का-मुक्की तथा मारपीट की। उन्होंने बताया कि घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। उस समय उनके परिवार के सदस्य मंदिर में दर्शन करने गए हुए थे। घटना से वह मानसिक रूप से आहत हैं घटना के बाद शिवम कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जानकारी लेने के बाद उनके बयान दर्ज किए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर भी शिकायत दर्ज कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed