फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   State Vice President of INTUC expressed opposition to the attack on Bamber Thakur

Bilaspur News: इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताया बंबर ठाकुर पर हमले का विरोध

Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
State Vice President of INTUC expressed opposition to the attack on Bamber Thakur
इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताया बंबर ठाकुर पर हमले का विरोध
विज्ञापन


-बोले,आरोपियों को किस आधार पर ठेकेदार कहकर संबोधित कर रहे हैं भाजपा विधायक
-हमले में शामिल अधिकतर आरोपियों पर दर्ज हैं चिट्टा सहित अन्य दर्जनों मामले

-मुख्य आरोपी की भाजपा केंद्रीय मंत्री के साथ तस्वीर होने पर भी उठाए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि हमले में जो आरोपी हैं उन पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। हैरानी की यह बात है कि चिट्टे के आरोपियों को भाजपा विधायक ठेकेदारों का नाम दे रहे हैं। वहीं, हमले के मुख्य आरोपी की तस्वीरें भाजपा के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ हैं। यह सभी भाजपा के कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं। भाजपा विधायक बताएं कि क्या वह आरोपी भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं।

बिलासपुर के परिधि गृह में इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष राम रतन शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि चिट्टा माफिया द्वारा पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला करना निंदनीय है। उससे ज्यादा चिंता का विषय यह है कि भाजपा विधायक नशा माफिया को ठेकेदार कहकर संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सदर थाने गए थे और वहां पर उन्होंने बंबर ठाकुर पर हमला करने वालों का पुलिस रिकॉर्ड देखा। वहां जाकर पता चला कि हमला करने वाले सभी 13 आरोपियों में से ज्यादातर पर चिट्टे जैसे मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि एनडीपीएस के अन्य मामले भी इन पर दर्ज हैं। बोले कि सबसे कम 21 मुकदमों वाला आरोपी है। बाकी पर 21 से ज्यादा ही मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि हमले के जो मुख्य आरोपी हैं वह भाजपा के हर कार्यक्रम में देखे जाते हैं। यहां तक कि भाजपा के विधायकों और केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी तस्वीरें हैं। भाजपा विधायक नशे के आरोपियों को किस आधार पर ठेकेदार कह रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हमले के मुख्य आरोपी की केंद्रीय मंत्री के साथ तस्वीरें भी दिखाईं। राम रतन शर्मा ने आरोप लगाया कि बंबर पर हमला करने के बाद जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही थी तो भाजपा विधायक ने पुलिस को फोन किया था कि उन्हें गिरफ्तार न करें। उन्होंने पुलिस और प्रदेश सरकार से मांग की कि बंबर ठाकुर पर हमला करने वालों को कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed