फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   All development works should be done without any discrimination: Mukesh

बिना किसी भेदभाव के करवाए सभी विकास कार्य : मुकेश

Mon, 27 Nov 2023 04:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
All development works should be done without any discrimination: Mukesh
- पद से हटाने के लिए कांग्रेस भाजपा को होना पड़ा एक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी नगर परिषद में चल रही उठापटक के बीच मौजूदा नगर परिषद निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश कुमारी शर्मा ने कहा कि तीन साल तक उन्होंने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। नगर परिषद श्री नयना देवी जी के तहत हुए सभी विकास कार्यों में भी पूरी पारदर्शिता बरती गई है।

उन्होंने कहा कि कुछ पार्षद दिन रात उन्हें कमजोर करने में लगे हुए हैं, लेकिन उनके मुंगेरी लाल वाले सपने शायद ही पूरे हो सकेंगे या नहीं ये तो भविष्य की बात है। कोई भी प्रधान कोई काम मनमर्जी के नहीं कर सकता जब तक कोरम पूरा नहीं होता हो। नगर परिषद वार्ड नंबर 1, 6 और 7 के पार्षदों की तो बैठकों में भी अक्सर गैर मौजूदगी रही है। उन्हें बहुत संतुष्टि है कि नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग और योगदान से उन्होंने काफी विकास कार्य किए हैं। साथ ही कहा कि उन्हें पद से हटाने के लिए कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों को एक होना पड़ रहा है। बता दें कि नगर परिषद के छह वार्ड के पार्षदों ने मिलकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है और यह प्रस्ताव पारित हुआ है। अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed