{"_id":"658ad19ef35f7916ec04d949","slug":"akshat-kalash-yatra-received-grand-welcome-at-swarghat-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-10714-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वारघाट में अक्षत कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वारघाट में अक्षत कलश यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
-बाजार में ढोल नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले भर में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। इसी के चलते मंगलवार दोपहर को अयोध्या से पूजित अक्षत कलश स्वारघाट पहुंचा। यहां पर यहां प्राचीन श्री राम मंदिर में अक्षत कलश की पूजा की गई। श्री राम मंदिर अयोध्या से आए अक्षत कलश का स्वारघाट में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत किया गया।
स्वारघाट में अक्षत कलश के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इसके बाद अक्षत कलश प्राचीन राम मंदिर लाया गया, जहां पर इसकी पूजा की गई। पूजित अक्षत कलश स्वारघाट लोअर बाजार पहुंचा। ढोल की थाप पर नाचते हुए श्रीराम के जयघोष के साथ कलश यात्रा लोअर बाजार से शुरू हुई। मुख्य बाजार, स्वारघाट बस अड्डा चौक से होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। यहां पीले अक्षत (चावल) का पूजन किया गया। इसका उद्देश्य हर व्यक्ति को राम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण देना है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस श्रृंखला में स्वारघाट में भी निमंत्रण के स्वरूप अक्षत का वितरण किया गया।