{"_id":"6598045819daa190a2087178","slug":"akshat-kalash-yatra-reaches-the-holy-pilgrimage-site-markandeya-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-11229-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पवित्र तीर्थ स्थल मार्कंडेय पहुंची अक्षत कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पवित्र तीर्थ स्थल मार्कंडेय पहुंची अक्षत कलश यात्रा
विज्ञापन
- विभिन्न मंदिरों में स्थापित हुए कलश, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देशभर में चल रही पूजित अक्षत कलश यात्रा शुक्रवार को पवित्र तीर्थ स्थल मार्कंडेय पहुंची। यहां पर लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सबसे पहले दियोथ से शोभायात्रा ग्राम पंचायत मेथी, निहारखान वासला होते हुए महाऋषि मार्कंडेय मंदिर पहुंची। वहां से राम मंदिर अयोध्या से आया महा निमंत्रण अक्षत कलश निहारखान नयना देवी मंदिर, शिव मंदिर दियोथ और शिव मंदिर चरणमोड़ में स्थापित हुआ। इस यात्रा में 25 गाड़ियों में सैकड़ों लोग भजन कीर्तन करते हुए मार्कंडेय मंदिर पहुंचे। जहां लोगों ने भजन कीर्तन करने के उपरांत पवित्र स्नान किया। कार्यक्रम संयोजक पवन ठाकुर और सह संयोजक विक्रम ठाकुर ने बताया कि अक्षत कलश सभी मंदिरों में स्थापित हो गया है। अब पंचायत में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देने की योजना बन गई है। घर-घर जाकर निमंत्रण देने का काम शुरू हो जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सभी मंदिरों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। उस दिन शाम को पूरी पंचायत में महा दिवाली मनाई जाएगी। इस मौके देवराज, मदन महाजन, मदन लाल शास्त्री, जिला पार्षद सत्या ठाकुर, ग्राम पंचायत बंदला प्रधान सतीश ठाकुर, राजू, प्रेम मिन्हास, आशा ठाकुर, अंजना ठाकुर और प्रोमिला ठाकुर मौजूद रहे।