{"_id":"681def11d850c1a17b048567","slug":"ajay-chauhan-and-nisha-created-a-buzz-in-nalwad-mela-morsinghi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136778-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नलवाड़ मेला मोरसिंघी में अजय चौहान और निशा मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नलवाड़ मेला मोरसिंघी में अजय चौहान और निशा मचाई धूम
Fri, 09 May 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 09 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
मोरसिंघी नलवाड़ मेला की सांस्कृतिक संध्या में मौजूद दर्शक। संवाद
-हिमाचल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील कुमार शर्मा रहे मुख्य अतिथि
-पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, चल मेले नु चलिए से समां बांधा
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। नलवाड़ मेला मोरसिंघी की पहली सांस्कृतिक संध्या उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों से भरपूर रही। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बच्चों की पंजाबी और पहाड़ी नृत्य प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद हिमाचल की लोकप्रिय गायिका निशा शर्मा ने मंच संभाला और एक के बाद एक हिट गानों की झड़ी लगा दी। उन्होंने चल मेले नु चालिए, तेरी अंखियों का जो काजल, जीने के हैं चार दिन, सावन में लग गई आग जैसे गीतों से समां बांध दिया। दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। मंच संचालन की बागडोर जावेद ने संभाली, जिनकी शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में और जान डाल दी। रिधम बैंड घुमारवीं और सूर्य साउंड की टीम ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रात को जब स्टार नाइट की बारी आई तो दर्शकों की तालियों के बीच सुपरस्टार पहाड़ी गायक अजय चौहान मंच पर पहुंचे। उन्होंने मेरे हिकडुये, सोहना सुणखा, ढोल गले जो, धुडु जोगी, गुड नाल इश्क मीठा जैसे कई लोकप्रिय गीतों से समां बांधा और पूरी भीड़ को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यअतिथि रहे। उनके स्वागत में मेला समिति के प्रधान केआर रतन सहित समस्त समिति ने टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मेला कमेटी के महासचिव राहुल चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले के इतिहास और इसके विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुनील कुमार शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति को 11,000 रुपये की नकद राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में राहुल चौहान, शाहजहां चौहान, रोशन धीमन, ज्ञान चंद, अभिषेक सोनी, भक्त राम, कृष्ण राम, इंद्र राम, मदन लाल, ब्रह्मदत्त, प्रकाश चौहान, विजयपाल, सुरेश कुमार, पंचायत प्रधान अमर सिंह, उप प्रधान अनिल कुमार, बीडी शर्मा, पूर्व प्रधान सुरेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।