फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   aims opd starts

कुल्लू की रेखा का उपचार कर किया एम्स में ओपीडी का शुभारंभ

Mon, 06 Dec 2021 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
aims opd starts
कोठीपुरा एम्स ओपीडी में पहली मरीज कुल्लू की रेखा का उपचार करते हुए डॉक्टर कपिल - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आगामी छह महीनों के भीतर एम्स को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा और क्षेत्र के लोगों के साथ लोगों को राज्य में ही अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर कोविड.19 टीकाकरण से संबंधित एक वृत्तचित्र भी दिखाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संस्थान की आधारशिला प्रधानमंत्री ने लगभग तीन वर्ष पहले रखी थी। इस संस्थान को एक वर्ष पूर्व पूरा कर लिया जाता, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस संस्थान के कार्य की गति प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला को पीजीआई चंडीगढ़ का 500 करोड़ रुपये का सैटेलाइट सेंटर मिला है। इससे पहले सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जिला बिलासपुर के एम्स कोठीपुरा में ओपीडी जनता को समर्पित की। एम्स के डॉक्टर कपिल शर्मा ने इस प्रतिष्ठित संस्थान की पहली मरीज जिला कुल्लू की रेखा का इलाज किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मौके पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडा, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, एम्स के अध्यक्ष प्रमोद गर्ग, एम्स बिलासपुर के निदेशक डॉ. वीर सिंह नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed