{"_id":"64b7c309efe457afd0090f46","slug":"aiims-organizes-session-on-global-population-issues-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-2718-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वैश्विक जनसंख्या मुद्दों पर एम्स ने लगाया सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वैश्विक जनसंख्या मुद्दों पर एम्स ने लगाया सत्र
विज्ञापन
-नई सारली में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को दी इसके बारे में जानकारी
-विशेषज्ञ बोले, विश्व जनसंख्या दिवस की थीम लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग एम्स बिलासपुर की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर आउटरीच सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय संस्थानों का भी सहयोग रहा।
एम्स बिलासपुर के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग ने कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. वीएस नेगी के मार्गदर्शन में विश्व जनसंख्या दिवस 2023 मनाया गया। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोठीपुरा से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नम्रता, बाल विकास परियोजना अधिकारी बिलासपुर नरेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र नई सरली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कुमारी के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र नई सरली में यह सत्र आयोजित किया गया। एम्स के डॉ. अनुपम पराशर ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वैश्विक जनसंख्या मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना है। कहा कि दुनिया की अनंत संभावनाओं के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज को ऊपर उठाना भी इसका हिस्सा है। एमबीबीएस तीसरे वर्ष के छात्रों ने बढ़ती जनसंख्या और लैंगिक समानता से संबंधित मुद्दों पर समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। पैरामेडिकल प्रथम वर्ष के छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से समुदाय में जागरूकता पैदा की। विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम पर एमबीबीएस छात्रों के बीच एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एम्स से डॉ. नवप्रीत, डॉ. अनुपमा धीमान, बिलासपुर सदर से पर्यवेक्षक सूरज लक्ष्मी, परवीन ठाकुर, विवेक भाटिया भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं और पुरुषों सहित पचास प्रतिभागियों ने भाग लिया।