फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS made people aware about prevention and treatment of cancer

Bilaspur News: एम्स में लोगों को कैंसर से बचाव और उपचार के लिए किया जागरूक

Thu, 06 Feb 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 06 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
AIIMS made people aware about prevention and treatment of cancer
एम्स बिलासपुर में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता । संवाद
-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग इलाज में अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध
विज्ञापन

-कैंसर की पहचान और इलाज में जागरुकता और जल्द निदान जरूरी : डीएन शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग ने विश्व कैंसर दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष के अभियान की थीम यूनाइटेड बाय यूनिक रहा। कार्यक्रम में संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. डीएन शर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. दिनेश वर्मा, डीन अकादमिक डॉ. रुपाली फुलजले और मेडिकल ऑन्कोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रवेश धीमान विशेष रूप से मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम एक मंच के रूप में हुआ, जहां लोगों को जहां लोगों को कैंसर से बचाव, समय पर निदान और बेहतर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग कैंसर के इलाज में अत्याधुनिक सुविधाओं और जागरुकता फैलाने के अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोफेसर डॉ. डीएन शर्मा कहा कि कैंसर से लड़ाई में सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। कैंसर की पहचान और इलाज में जागरूकता और जल्द निदान जरूरी है। वहीं, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. मुनिंदर कुमार ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व पर विस्तार से बात की और कैंसर के खिलाफ वैश्विक जागरुकता की आवश्यकता को समझाया। उन्होंने कहा कि यह दिन कैंसर के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रमुख अवसर है। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर डॉ. निकेता ठाकुर ने कैंसर के लक्षणों, इसके जोखिम कारकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को जल्द से जल्द कैंसर की पहचान करने और इलाज कराने की सलाह दी, ताकि इलाज बेहतर हो सके। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका ठाकुर ने कैंसर के बचाव के उपायों और कैंसर स्क्रीनिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग से कैंसर के बोझ को कम किया जा सकता है और इसका जल्द इलाज संभव होता है।

एम्स बिलासपुर में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता । संवाद

एम्स बिलासपुर में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed