फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Kothipura campus will be equipped with medicinal plants

औषधीय पौधों से सुसज्जित होगा एम्स कोठीपुरा का परिसर

Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
AIIMS Kothipura campus will be equipped with medicinal plants
वन बीट मार्कंडेय की जब्बल नर्सरी का दौरा करते एम्स कोठीपुरा के निदेशक। -संवाद - फोटो : BILASPUR
प्रकाश ठाकुर
विज्ञापन

बिलासपुर। कोठीपुरा एम्स का परिसर औषधीय पौधों से सुशोभित होगा। एम्स परिसर में भवन निर्माण के लिए प्रयोग न होने वाले क्षेत्रों में हर्बल पार्क निर्माण की योजना बनाई गई है। हर्बल पार्क में अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही दुर्लभ पौधों को संरक्षित किया जाएगा।
अगले 10 दिनों में एम्स प्रबंधन पौधरोपण शुरू कर देगा। ये पौधे वन बीट मार्कंडेय की जब्बल नर्सरी से लाए जाएंगे। एम्स डायरेक्टर डॉ. वीर सिंह नेगी और चिकित्सा अधीक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने वन बीट मार्कंडेय की जब्बल नर्सरी का दौरा किया। उन्होंने वन विभाग से अगले दस दिन में विभिन्न किस्म के औषधीय पौधों की मांग की है। हालांकि एम्स प्रबंधन ने फिलहाल पौधों की संख्या को लेकर वन विभाग को नहीं बताया है।
विज्ञापन

एम्स परिसर में दाडू़, कचनार, बहेड़ा, खैर, बांस, शीशम, अर्जुन और अनार के पौधे लगाए जाएंगे। बता दें कि सितंबर माह तक एम्स के उदघाटन का लक्ष्य रखा गया। इसको देखते हुए एम्स के सभी भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। वहीं, अब एम्स परिसर को भी हरा-भरा बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन बीट मार्कंडेय के प्रभारी सचिन ठाकुर ने बताया कि एम्स के डायरेक्टर और चिकित्सा अधीक्षक ने वन विभाग की जब्बल नर्सरी का दौरा किया। उन्होंने एम्स परिसर में रोपण करने के लिए वन विभाग से विभिन्न औषधीय पौधों की मांग की है। नर्सरी में 71 हजार औषधीय पौधे तैयार हैं। इस दौरान रेंज अधिकारी कमल किशोर और ब्लॉक अधिकारी समीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed