फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS convocation ceremony a historic day in Bilaspur

एम्स का दीक्षांत समारोह बिलासपुर के ऐतिहासिक दिन : त्रिलोक

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
AIIMS convocation ceremony a historic day in Bilaspur
विधायक ने कार्यक्रम के लिए जताया राष्ट्रपति का आभार
विज्ञापन

कहा, जेपी नड्डा के प्रयासों से बिलासपुर को मिली है बड़ी सौगात


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित एम्स दीक्षांत कार्यक्रम के लिए सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक दिन है।
बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि तीन अक्तूबर 2017 को बिलासपुर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर का भूमि पूजन किया। 5 अक्तूबर 2022 को फिर से प्रधानमंत्री बिलासपुर पहुंचे और एम्स बिलासपुर का उद्घाटन किया। अब छह अक्तूबर को जब एम्स का पहला दीक्षांत कार्यक्रम हुआ तो राष्ट्रपति यहां पर पहुंची और बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह तीनों तिथियां बिलासपुर के इतिहास में याद रखी जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में एम्स बिलासपुर बनकर तैयार हुआ, जिसका श्रेय केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जाता है। तीव्र गति से इस एम्स का कार्य हुआ, जिसका लाभ आज बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। कहा कि अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर का सहयोग भी इस कार्य को तेजी से करने में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि मात्र चार वर्ष की अल्प अवधि में संस्थान ने निर्धारित 750 बेड के लक्ष्य के मुकाबले 776 बेड को क्रियाशील कर लिया है। संस्थान में 41 विभाग कार्यरत हैं, जिनमें 15 सुपर स्पेशियलिटी विभाग शामिल हैं। प्रतिदिन करीब दो हजार मरीजों की ओपीडी के साथ लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक एम्स में 12 लाख से अधिक ओपीडी और 1.13 लाख आईपीडी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है, जिसका लाभ एम्स के चिकित्सकों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार क्षेत्र के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं तकनीक-सक्षम स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर और जिला परिषद अशोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed