{"_id":"6afc9e033c5ae8571108636f","slug":"aiims-bilaspur-will-purchase-600-new-medical-oxygen-cylinders-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172012-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स बिलासपुर खरीदेगा 600 नए मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स बिलासपुर खरीदेगा 600 नए मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन
मरीजों को उपचार के दौरान मिलेगी सुविधा, एम्स प्रबंधन ने टेंडर किया जारी
कंपनी को 10 साल तक रखरखाव की भी सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में मरीजों को उपचार के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए संस्थान 600 नए मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदेगा। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों के उपचार के लिए अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध होगी। आपातकालीन स्थिति में भी इन सिलिंडरों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
एम्स प्रबंधन ने मेडिकल ऑक्सीजन सिलिंडरों की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर टेंडर जारी कर दिया है। खास बात यह है कि खरीद के बाद कंपनी की जिम्मेदारी केवल सिलिंडरों की आपूर्ति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उसे अगले 10 साल तक इनके रखरखाव का जिम्मा भी संभालना होगा। इसमें शुरुआती दो साल की वारंटी और इसके बाद आठ साल तक व्यापक रखरखाव (कॉम्प्रिहेंसिव मेंटेनेंस) शामिल है।
टेंडर की शर्तों के अनुसार संबंधित कंपनी को सिलिंडरों की नियमित सर्विस, मरम्मत, कैलिब्रेशन और जरूरी स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध करवाने होंगे। रखरखाव अवधि के दौरान सिलिंडरों की 98 प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करना भी अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था 24 घंटे और साल के 365 दिन लागू रहेगी। इससे सिलिंडरों के रखरखाव की जिम्मेदारी तय होगी और खराबी आने पर मरम्मत के लिए अलग से व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
खरीदे जाने वाले सभी 600 सिलिंडर स्टील के होंगे और प्रत्येक की जल क्षमता 10 लीटर निर्धारित की गई है। कंपनी को सिलिंडरों की आपूर्ति के साथ उनकी स्थापना, टेस्टिंग और कमीशनिंग का कार्य भी करना होगा। इसके अलावा संबंधित कर्मचारियों को सिलिंडरों के संचालन का प्रशिक्षण देना भी अनिवार्य होगा। अनुबंध मिलने के बाद कंपनी को 30 दिन के भीतर सभी सिलिंडरों की आपूर्ति पूरी करनी होगी।