फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur will now have 24-hour langar service, providing relief to patients and attendants.

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर में अब 24 घंटे लंगर सेवा, मरीजों व तीमारदारों को होगी राहत

Thu, 01 Jan 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Bilaspur will now have 24-hour langar service, providing relief to patients and attendants.
एम्स बिलासपुर में आयोजित लंगर में खाना परोसते विधायक त्रिलोक जमवाल। स्रोत: भाजपा
नए साल के अवसर पर विधायक त्रिलोक जमवाल ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

व्यास चेरिटेबल ट्रस्ट बिलासपुर की ओर से चलाया जा रहा लंगर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें चाय, नाश्ता और दिन-रात के भोजन के लिए न तो जेब ढीली करनी पड़ेगी और न ही भटकना होगा। व्यास चेरिटेबल ट्रस्ट बिलासपुर की ओर से चलाई जा रही लंगर सेवा को अब 24 घंटे के लिए शुरू कर दिया गया है। नए साल के पहले दिन वीरवार को सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने महर्षि वेद व्यास अन्न क्षेत्र के नाम से इस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं लंगर में पहुंचे मरीजों व तीमारदारों को भोजन परोसा। एम्स बिलासपुर की स्थापना के साथ ही व्यास चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए लंगर सेवा शुरू की गई थी। समय के साथ इसकी सेवाओं का लगातार विस्तार किया गया। पहले चाय-दूध की व्यवस्था की गई, इसके बाद एक समय का भोजन, फिर दोनों समय का भोजन और बाद में ब्रेकफास्ट सुविधा भी जोड़ी गई। अब ट्रस्ट की ओर से लंगर सेवा को दिन-रात संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे किसी भी समय एम्स पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन की सुविधा मिल सकेगी। शुभारंभ समारोह के दौरान विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि व्यास चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा यह कार्य सराहनीय और प्रेरणादायक है। रात के समय अक्सर मरीजों और उनके तीमारदारों को खाने-पीने की व्यवस्था के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब 24 घंटे लंगर सेवा शुरू होने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। चाहे आधी रात हो या दिन का कोई भी समय, जरूरतमंदों को यहां निशुल्क भोजन उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक नंद प्रकाश वोहरा, अध्यक्ष पवन चंदेल, महासचिव सुरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष विजय चंदेल सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed