फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agriculture news bls

Bilaspur News: 30,975 किसानों ने 3150 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं और लहसुन का कराया बीमा

Fri, 06 Mar 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
agriculture news bls
मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान के तहत किसानों को घरद्वार मिल रही फसल बीमा पॉलिसी
विज्ञापन

अब तक 9,585 किसानों को वितरित की जा चुकी है पॉलिसियां
15 फरवरी से 15 मार्च तक चल रहा है जिले में विशेष अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसी सीधे हाथों में देने के उद्देश्य से मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 फरवरी से 15 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ऋणी किसानों के घर-घर जाकर उन्हें उनकी बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवा रहे हैं, ताकि किसानों को योजना की जानकारी और दस्तावेज सीधे मिल सकें।
कृषि उपनिदेशक बिलासपुर कुलभूषण धीमान ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के 30,975 ऋणी किसानों ने करीब 3150 हेक्टेयर भूमि में गेहूं और लहसुन फसल का बीमा करवाया है। इन सभी किसानों को उनकी बीमा पॉलिसियां वितरित की जा रही हैं। अभी तक जिले में 9,585 किसानों को बीमा पॉलिसी प्रदान की जा चुकी है, जबकि शेष किसानों तक भी अभियान अवधि के दौरान पॉलिसियां पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनकी बीमा पॉलिसी की जानकारी देना और उन्हें योजना के लाभों से अवगत कराना है, ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदा या मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को बीमा का लाभ आसानी से मिल सके। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान 31 मई तक अदरक फसल का बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि अधिक से अधिक किसान अदरक फसल का बीमा करवाएं। कृषि उपनिदेशक ने बीमा पॉलिसी धारकों सहित अन्य किसानों से एग्रीस्टैक पोर्टल https://mpfr.agristack.gov.in/farmer-registry-mp/#/⁠ पर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवाने का आग्रह किया है। इस पंजीकरण के माध्यम से किसानों को विभागीय योजनाओं और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 64,285 लाभार्थी किसान हैं, जिनमें से अभी तक 28,648 किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवा ली है। उन्होंने बाकी किसानों से भी 25 मार्च 2026 से पहले-पहले पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री का यह पंजीकरण जिले के लोकमित्र केंद्रों में निशुल्क किया जा रहा है। यदि किसानों को पंजीकरण के दौरान किसी प्रकार की परेशानी पेश आती है तो वे कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए कृषि विषय विशेषज्ञ अमरजीत सदर 8219091614, रूप लाल घुमारवीं 7018959003, किशोर कुमार झंडूता 9817488310, कृषि विकास अधिकारी दीपक कुमार श्री नयना देवी जी 7018750761, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9857075081 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed