{"_id":"68fa1aa6294971eb6f063186","slug":"agriculture-department-started-the-work-of-wheat-distribution-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-146968-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कृषि विभाग ने शुरू किया गेहूं वितरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कृषि विभाग ने शुरू किया गेहूं वितरण का कार्य
Thu, 23 Oct 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में कृषि विभाग के विक्रय केंद्र पर बीज खरीदने पहुंचे किसान। संवाद
दस रुपये प्रति किलो की सब्सिडी, 1200 रुपये में मिल रही 40 किलो की बोरी
जिले में 28 हजार हेक्टेयर भूमि पर होती है गेहूं की खेती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किसानों की रबी फसल की तैयारियों को देखते हुए कृषि विभाग ने जिले में बीज वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से किसानों को गेहूं, प्याज और जवी (बरसीम) सहित अन्य फसलों का प्रमाणित बीज सब्सिडी दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को बीज पर दस रुपये प्रति किलो तक की सब्सिडी दी जा रही है। विभाग की ओर से इस बार कुल 5500 किलोग्राम बीज जिले को उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे हजारों किसान लाभान्वित होंगे।
विभागीय जानकारी के अनुसार, किसानों को 40 किलो की गेहूं की बोरी 1200 रुपये में मिल रही है। इस बार की आपूर्ति में से तीन हजार किलोग्राम बीज सिरमौर, ऊना और सोलन जिलों से, जबकि शेष 2500 किलोग्राम बीज पंजाब और हरियाणा से मंगवाया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले के हर खंड में तीन से चार विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं ताकि किसानों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही बीज उपलब्ध हो सके। बीज वितरण शुरू होते ही किसान इन केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। सुबह से ही विक्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ देखने को मिल रही है। किसान समय पर प्रमाणित बीज मिलने से खुश हैं। उनका कहना है कि विभाग की ओर से समय पर बीज उपलब्ध कराने से बुवाई का काम सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।
बता दें कि जिले में करीब 28,000 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है। करीब 65 हजार परिवार गेहूं की खेती से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि विभाग ने रबी सीजन से पहले बीज वितरण को प्राथमिकता दी है ताकि किसान समय पर बुवाई शुरू कर सकें और उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बीज वितरण का कार्य शुरू हो चुका है। जिले भर में विक्रय केंद्र स्थापित किए हैं। किसान अपना आधार कार्ड साथ लाएं और निर्धारित दरों पर बीज प्राप्त करें।