फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agriculture

बारिश और तूफान से गेहूं की फसल 60 फीसदी तबाह

Fri, 13 Mar 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
agriculture
झंडूता क्षेत्र में भारी बारिश से बरबाद हुई गेहूं की फसल। - फोटो : BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। बीते दिनों से झंडूता क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश से जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। बारिश और तूफान के कारण 60 फीसदी तक गंदम की फसल तबाह हो चुकी है जिस कारण सैकड़ों किसानों पर आर्थिक संकट खड़ा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

इस बार मौसम ने ऐसा कहर बरपाया कि किसानों की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया। भारी बारिश और तूफान से खेतों में लहरा रही गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई हैं। मार्च माह में हो रही भारी बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि आंधी, तूफान के साथ हुई भारी बारिश से करीब 60 फीसदी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। इन दिनों क्षेत्र के किसानों ने गेहूं, चना, सरसों की फसल के अलावा लहसुन, प्याज, धनिया, मेथी और अजवाइन जैसे कई फसलें अपने खेतों में बिजी हुई थीं। किसानों ने इस बार बंपर फसल की उम्मीद जताई थी लेकिन कुदरत के खेल ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। फसलों के बर्बाद होने से किसानों को अपने परिवार के भरण पोषण की चिंता सताने लगी है। किसानों ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed