फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agriculture

शाहतलाई में लावारिस पशुओं के आतंक से किसान खेती छोड़ने को मजबूर

Sun, 15 Sep 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
agriculture
आवारा पशुओं के आंतक से तबाह फसल - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। शाहतलाई के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की पंचायत भडोली कला में बढ़ रहे लावारिस पशुओं के कारण किसानों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से गोशाला बनाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अब किसानों ने खेती छोड़ने का मन मना लिया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मक्की की बिजाई के समय अच्छी नमी होने के कारण फसल अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन लावारिस पशुओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। उनका कहना है कि लावारिस पशुओं ने उनकी फसलों को इस कद्र बर्बाद कर दिया है कि उन्हें अब पशुओं के चारे की समस्या भी सताने लगी है।
विज्ञापन

भड़ोली कला पंचायत के उपप्रधान ओंकार मन्हास, प्रताप सिंह, सुनील कुमार, करतार सिंह, अनिल कुमार, बलदेव, नंद लाल, जगदेव ढटवालिया, सुरम सिंह, महेंद्र सिंह सहित कई किसानों का कहना है जब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कलोल के दौरे पर आए थे तो क्षेत्र के किसानों ने उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाया था। उन्होंने तत्काल इस पंचायत में गोशाला बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पश्चात क्षेत्र के किसानों ने सात बीघा जमीन भी गोशाला के लिए दान दी। वहीं पांच बीघा सरकारी जमीन भी उपलब्ध करवाई। इसके पश्चात कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने बताया कि विधायक जीत राम कटवाल को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया है लेकिन आश्वासनों के शिवा कुछ नहीं मिला।

किसानों का कहना है कि सरकारें आए दिन यह कहती नहीं थकती कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुणा हो जाएगी, मगर किसानों का कहना है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुणा तो दूर बल्कि 2022 तक किसान खेती से कोसों दूर होंगे। इन लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल से आग्रह किया है कि इन लावारिस पशुओं से निजात दिलाई जाए अन्यथा जब मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में आएंगे तो उनका घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed